<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, May 13, 2025

सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्वसमावेशी है भाजपा का सांगठनिक स्वरूप - सतेन्द्र सिन्हा


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी द्वारा बस्ती जिले में मंडल कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इसी क्रम में मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष  विवेकानन्द मिश्र ने की, जबकि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रवासी सतेन्द्र सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक में मंडल स्तर पर गठित की जा रही नई कार्यकारिणियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। मुख्य अतिथि सतेन्द्र सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बल पर आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। यह किसी एक परिवार या समाज की नहीं, बल्कि जन-जन की पार्टी है। भाजपा का सांगठनिक ढांचा सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्वसमावेशी स्वरूप का परिचायक है।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक मंडल की कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष, 6 मंत्री, 2 महामंत्री, 1 कोषाध्यक्ष तथा 1 मीडिया एवं सोशल मीडिया संयोजक की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संगठन के निर्देशानुसार मंडल टीमों में 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व महिलाओं, पिछड़े वर्गों तथा अनुसूचित वर्गों को दिया जाएगा, जिससे सामाजिक समरसता को और मजबूती मिलेगी।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि कार्यकारिणी गठन में सक्रिय सदस्यता रखने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की निष्ठा, सक्रियता और कर्मठता पर आधारित है और यही संगठन का मूलमंत्र है, जिसे आगामी गठन में भी अपनाया जाएगा। मंडल कमेटियों के गठन के पश्चात जिला कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।

बैठक के अवसर पर जिला महामंत्री श्री चन्द्रशेखर मुन्ना, श्री जगदीश शुक्ल, श्री अमृत कुमार वर्मा, श्री विजयभान सिंह, श्री गौरव मणि त्रिपाठी, श्री राजेश कमलापुरी, श्री गंगेश सिंह, श्री कामेंद्र चौहान, श्री दुर्गेश अग्रहरी, श्री संजय चौरसिया, श्री वेद प्रकाश त्रिपाठी, श्री बलराम तिवारी, श्री अंकित पाण्डेय, श्री दिव्यांशु दुबे, श्री शैलेश पाण्डेय सहित अनेक मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages