<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, May 18, 2025

पुण्यतिथि पर याद किये गये कर्मचारी नेता बी. एन. सिंह


बस्ती। रविवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक सदस्य, पूर्व एम.एल.सी.  बी. एन. सिंह को उनके 26 वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। संगोष्ठी में बी. एन. के योगदान पर विमर्श किया गया।
अध्यक्षता करते हुये परिषद के जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा ने कलेक्टेªट परिसर स्थित कर्मचारी संघ भवन में वीएन सिंह के योगदान पर प्रकाश डालते हुये कहा कि वे कर्मचारियों के पुरोधा थे, यदि आज वे जीवित होते तो कर्मचारी पुरानी पेंशन हासिल कर चुके होते। वे आखिरी सांस तक कर्मचारी हितों के लिये संघर्ष करते रहे। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक राम अधार पाल और मंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि कर्मचारियों को बीएन सिंह से प्रेरणा लेनी चाहिये कि उन्होने घोर संकटों का सामना करते हुये भी सरकारों को मांगो को मनवाने के लिये बाध्य कर दिया। कर्मचारियों को उन्होने नकदीकरण, बोनस, केन्द्र के समान अनेक भत्तों आदि की सुविधा दिलायी। कर्मचारी उनके संघर्षो से प्रेरणा लेकर अपने अधिकारों को लेकर  संघर्षरत रहे। कहा कि आज कर्मचारी अनगिनत चुनौतियांें का सामना कर रहे हैं, उनके अधिकार एक-एक कर छीने जा रहे हैं। अभी न चेते तो आने वाला समय कर्मचारियों के लिये और चुनौतीपूर्ण होगा। संविदा को हथियार बनाकर कर्मचारियों को हाशिये पर लाने का षड़यंत्र जारी है। ऐसे में हमें अपनी एकजुटता बनाये रखकर मांगों के समर्थन में आन्दोलन तेज करना होगा, यही कर्मचारियों के बड़े नेता बी.एन. सिंह के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
सिंचाई संघ अध्यक्ष सुभाष मिश्रा, परिषद के लेखा सम्प्रेक्षक मनोज कुमार, संगठन मंत्री प्रमोद कुमार शुक्ल, कोषागार कर्मचारी संघ अध्यक्ष अखिलेश पाठक, दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ अध्यक्ष अशोक सिंह,  ग्राम विकास अधिकारी संघ के मण्डल अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, जिलाध्यक्ष अमरनाथ गौतम, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मण्डल मंत्री ई. राजेश श्रीवास्तव, स्वास्थ्य कार्यकर्ता संघ अध्यक्ष मीतेन्द्र कुमार, सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष अजय आर्य, कोषाध्यक्ष पेशकार, पेंशनर्स कल्याण संस्था के अध्यक्ष जलालुद्दीन कुरैशी, मंत्री बद्री प्रसाद चौधरी, कलेक्ट्रेट मिनीस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के  अशोक मिश्र, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ अध्यक्ष ई. अभिषेक सिंह, कृषि मिनीस्ट्रयल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सचिन पाण्डेय, चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष मंशाराम, सिंचाई विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ अध्यक्ष रामचरन, आदि  ने वी. एन. सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये कहा कि यदि आज वे जीवित होते तो पुरानी पेंशन के साथ ही उत्पीड़न के अनेक मामलो का समाधान हो गया होता। वे आखिरी सांस तक कर्मचारी हितों के लिये संघर्ष करते रहे। उनके पद चिन्हों का अनुसरण करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।  वी.एन. सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से  राजेश कुमार, गौरीशंकर, बलराम, बजरंगी, सन्तोष कुमार, रामचन्द्र वर्मा, पंकज यादव, बुधई प्रसाद, लालचन्द वर्मा, राजेश कुमार, जोखन राम, लालजी कन्नौजिया, संजय यादव, नीरज कुमार निषाद, कमलेश कुमार, चन्द्र प्रकाश चौधरी, गिरजेश चन्द्र, अरूण कुमार के साथ ही विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी, कर्मचारी शामिल रहे। अंत में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया गया।  

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages