<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

.com/img/a/

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, April 13, 2025

demo-image

भाजपा ने बाबा साहब की जयंती के पूर्व चलाया स्वच्छता, दीप प्रज्वलन, पुष्पार्चन कार्यक्रम

गोरखपुर। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के पूर्व दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महानगर गोरखपुर के कार्यकर्ताओं ने महानगर में आज सायंकाल बाबा साहब की प्रतिमा एवं परिसर की स्वच्छता, दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन किया।

1%20(1)%20(5)

भारत के संविधान के निर्माण में उनकी अहम भूमिका रही। राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियां सदैव याद रखेंगी। सर्व समावेशी, संविधान के शिल्पकार, सामाजिक न्याय में प्रबल पक्षधर अप्रतिम विधिवेता, समाजिक समरसता समानता एवं कर्तव्य निष्ठा की प्रतिमूर्ति थे।

1001805572


भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर  13 अप्रैल से 25 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रम के अन्तर्गत आज सायंकाल बाबा साहब की प्रतिमा एवं परिसर की स्वच्छता, दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन किया गया।  

इसी क्रम में सिविल लाइंस प्रथम अम्बेडकर चौक पर महानगर उपाध्यक्ष शशिकांत सिंह, अंधियारी बाग रामलीला मैदान पर पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, मानवेला अंबेडकर पार्क पर इंद्रमणि उपाध्याय, मनवेला बरोलिया पर ओम प्रकाश शर्मा, अमृतलाल भारती, पार्षद अजय राय, राम जानकी नगर में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीतांशु सिंह आशु, विपिन बिहारी, भरवलिया में विपिन सिंह, बड़गो में अच्युतानंद शाही, तुर्कमानपुर में पदमा गुप्ता, गोपालपुर में रणविजय शाही, सैनिक नगर में रमेश प्रताप गुप्ता, आम बाजार में क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता गुप्ता, पादरी बाजार में डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव, अकोलवा में दयानंद शर्मा, राप्ती नगर में चिरंजीवी चौरसिया, मनवेला फतेहपुर डिहवा में रमेश चंद गुप्ता, मनवेला पीरु सहिद में महानगर मंत्री अजय श्रीवास्तव, अखिलेश आर्य, सझाईं में बृजेश मणि मिश्रा, रामपुर नया गांव में राहुल श्रीवास्तव, लक्षीपुर में डॉ सत्येन्द्र सिन्हा, देवेन्द्र गोंड पिंटू, शिवेंद्र कुमार गौड़, जयप्रकाश राव, कृष्ण कुमार, राहुल गुप्ता, कोमल पासवान, डॉ प्रमोद राय, वरूण कुमार राय सहित अन्य लोगों ने डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के प्रतिमा एवं परिसर की स्वच्छता, दीप प्रज्वलन एवं पुषपार्चन किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages