<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, April 13, 2025

यात्री जूतों में छिपाकर लाया 6.3 करोड़ रुपये का सोना, मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री के जूतों से 6.3 करोड़ रुपये मूल्य का सोना बरामद होने के बाद राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई)के अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि सोना तस्करी गिरोह से जुड़े एक संभावित खरीदार को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि विशिष्ट जानकारी के आधार पर डीआरआई के अधिकारियों ने बैंकॉक से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे एक यात्री को रोका।
उसकी तलाशी लेने पर उसके जूतों में छिपाकर रखा गया 6.7 किलोग्राम सोना बरामद हुआ, जिसकी कीमत 6.3 करोड़ रुपये आंकी गई है। अधिकारी ने बताया कि तस्करी करके लाए गए सोने के संभावित खरीदार का नाम पूछताछ में सामने आया और बाद में उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

No comments:

Post a Comment

Pages