<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, August 16, 2024

गैर आईएसएस मार्क के हैलमेट निर्माताओं व विक्रेताओं के विरूद्ध होगी कार्रवाई


अलीगढ़। उपायुक्त उद्योग बीरेन्द्र कुमार ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि भारत सरकार के गुणवत्ता नियंत्रण आदेश का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए घटिया एवं गैर आईएसआई हेलमेट निर्माताओं और खुदरा विक्रेताओं के खिलाफ एक विशेष अभियान आरम्भ किया जाना है। आईएसआई के प्रमाणीकरण के बिना निर्मित या बेचा गया कोई भी हैलमेट भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम 2016 के तहत स्पष्ट उल्लघंन और अपराध है। गैर आईएसआई हेलमेट की बिक्री उपभोक्ता संरक्षण के हित में आम आदमी के जीवन की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।

उक्त के अनुपालन में उन्होंने बताया है कि जिले के हेलमेट निर्माता एवं विकेता जो बीआईएस सार्टिफिकेट या लाइसेंस के बिना निर्माण एवं विक्रय कर रहे हैं एवं नकली आईएसआई मार्क का उपयोग कर रहे हैं और जिनका लाइसेंस समाप्त या रदद् हो गया है, के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।

No comments:

Post a Comment

Pages