महादेवा (बस्ती)। 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकास खंण्ड बनकटी के महादेवा बाजार में 151 मीटर लंम्बे विशाल तिरंगा यात्रा एस.डी.एस. पब्लिक स्कूल द्वारा निकाला गया। तिरंगा यात्रा दो किलोमीटर दूरी में छात्र एवं छात्राओ द्वारा श्रृंखला बनाकर वीर शहीदों के नारे एवं भारत माता की जय उद्घोष के साथ बड़े ही उत्साह पूर्वक निकल गया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ थाना प्रभारी लालगंज सुनील कुमार गौड़ एवं थाना प्रभारी मुंण्डेरवा अभिमन्यु सिंह, महादेव चौकी प्रभारी अवनीश सिंह, सब इंस्पेक्टर कमल राय द्वारा हरी झंण्डी दिखाकर छात्रों को रवाना किया। महादेवा बाजार एवं क्षेत्र के लोगों द्वारा बच्चों पर पुष्प वर्षा करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया एवं महादेवा चौराहे पर इस विशाल यात्रा का स्वागत महादेवा के व्यापारियों द्वारा शंखनाद करके किया गया। तिरंगा यात्रा में सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, गांधी जी, भारत माता, सरस्वती जी, भगत सिंह सहित कारगिल विजय की झांकी एवं बच्चों द्वारा अलग-अलग धुन में बैंण्ड बजाना लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ था।
तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति गीत एवं भारत माता की जय नारों से क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया था। 151 मीटर लंम्बे तिरंगे को बच्चों द्वारा अपने हाथों में पकड़ कर चलते देख राहगीर एवं क्षेत्र के लोग भाव-विभोर हो गए थे।
यस.डी.एस. स्कूल के प्रबंधक शैलेश उपाध्याय एवं प्रधानाचार्य जी. के. शुक्ला ने बताया कि लगभग 4525 छात्र एवं छात्राएं इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए थे।
No comments:
Post a Comment