<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, August 14, 2024

विभाजन की विभीषिका पद लोलुपता का परिणाम : सहजानंद राय

- गोरखपुर महानगर व जिला इकाई के संयुक्त तत्वावधान में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित हुई संगोष्ठी
- भाजपा नेताओं ने काली पट्टी बांध मौन जुलूस निकाला, अवलोकनार्थ प्रदर्शनी भी लगाई
गोरखपुर। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर एवं जिला इकाई गोरखपुर द्वारा संगोष्ठी आयोजित की गई और काली पट्टी बांध कर मौन जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर अमृत कला वीथिका गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर में प्रदर्शनी भी लगी, जिसका अवलोकन क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ किया।

सिविल लाइंस स्थित गोरखपुर क्लब में आयोजित संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि 14 अगस्त 1947 को भारत विभाजन विभीषिका  स्मृति दिवस के रूप में याद किया जाता है। इस विभीषिका में दर्द झेलने वाले और अपना बलिदान देने वाले भारतीयों का दर्द आज भी जीवंत है। कहा कि पद लोलुपता के स्वार्थ में भारत का विभाजन हुआ और देश के लोगों को विभीषिका का दंश झेलना पड़ा। इस समय भी कांग्रेस अपने फायदे की राजनीति कर रही थी और आज भी कर रही है। कांग्रेस आज भी अपने विदेशी आकाओं के सपने को पूरा करने के लिए भारत को खंडित करने में लगी है। महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि बंटवारे के कारण लाखों परिवार बेघर हो गए। लाखों  की संख्या में लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया।
संगोष्ठी को विधायक प्रदीप शुक्ला, महेंद्र पाल सिंह, राजेश श्रिपाठी, विमलेश पासवान व महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने संबोधित किया।
संचालन महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने व आभार व्यक्त जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने किया। प्रमुख रूप से पुष्प दंत जैन , महामंत्री अच्युतानंद शाही, देवेश श्रीवास्तव, अमिता गुप्ता, संबल सिंह, डॉ सत्येंद्र सिंन्हा, डॉ नवीन पाण्डेय बच्चा, दयानंद शर्मा, अवधेश अग्रहरि, अष्टभुजा श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, अमित कुमार श्रीवास्तव, अजय मणि त्रिपाठी, सतसुकृत, कृष्ण कुमार, बृजेश मणि मिश्रा,रमेश चंद्र गुप्ता, सुरेन्द्र चौबे, मीना श्रीवास्तव अन्य लोग मौजूद रहे।
संगोष्ठी के उपरांत गोरखपुर क्लब से होते हुए हरिओम नगर चौराहे से जिला पंचायत रोड होते हुए कचहरी चौराहा से गांधी प्रतिमा टाउनहॉल पर मौन जुलूस निकाला गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह की अगुवाई में निकले मौन जुलूस में विधायक प्रदीप शुक्ला, महेंद्र पाल सिंह, विमलेश पासवान, राजेश त्रिपाठी,महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव  सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages