<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 25, 2024

मैजिक व बाइक में जोरदार टक्कर, दो घायल रेफर


गोला (गोरखपुर)। गोला थाना क्षेत्र के गोला-उरूवा मार्ग पर स्थित सड़सड़ा गेट पर बृहस्पतिवार को अपरांह चार बजे के लगभग सड़सड़ा गेट के पास एक मैजिक व दो पहिया वाहन में टक्कर हो गई। जिसमें दोनों के वाहन चालक गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। जिसमें दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के बनरही का रहने वाला 26 वर्षीय अनीश दुबे पुत्र बैजनाथ दुबे चंदौली से गोला की तरफ जा रहा था जबकि उसी गांव का रहने वाला 35 वर्षीय राजेश यादव पुत्र रामसमुझ मैजिक से चंदौली की तरफ जा रहा था। अभी वे दोनों सड़सड़ा गेट के पास पहुंचे ही थे कि दोनों में आमने सामने की टक्कर हो गई। जिसमें दोनों चालक के सिर में गंभीर चोट लग जाने से घायल हो गए।

No comments:

Post a Comment

Pages