<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, April 9, 2024

भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में लोकसभा प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को कराया दायित्व बोध


बस्ती। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला कार्यसमिति का परिचयात्मक बैठक जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय के संयोजन में सम्पन्न हुई। बैठक में लोकसभा के चुनाव में किसान मोर्चा की भूमिका और केन्द्र, प्रदेश सरकार द्वारा लागू किये गये कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को परिचित कराने, बूथ स्तर के तैयारियों की पुर्न समीक्षा का निर्णय लिया गया।

भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि केन्द्र में भाजपा तीसरी बार व्यापक जन समर्थन के साथ सरकार बनायेगी और नरेन्द्र मोदी पुनः प्रधानमंत्री होंगे। इसके लिये कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिये जुट जाय।
भाजपा लोकसभा प्रभारी सेतभान राय ने कार्यकर्ताओं को दायित्व बोध कराया। संयोजक  के.डी. चौधरी, रामानन्द ‘नन्हे,  सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’ , आत्मा राम पाठक, राधेश्याम कमलापुरी, आत्मा प्रसाद पाठक,   अरूण भारती,  प्रदीप द्विवेदी, आदि ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा के समक्ष बड़ा दायित्व है। विजय के लक्ष्य के लिये सामूहिक प्रयास परस्पर समन्वय से करना होगा।
यह जानकारी देते हुये भाजपा किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी अजीत शुक्ल ने बताया कि कार्यक्रम में लोकसभा, विधानसभा और मण्डल प्रभारी घोषित करने के साथ ही उन्हें दायित्व सौंपा गया। कार्यक्रम में विमल पाण्डेय ,दिग्विजय सिंह ,वरुण पाण्डेय ,संदीप पाण्डेय, रविचन्द पाण्डेय, मनोज सिंह, अंकित पाण्डेय, अरूण कुमार, रजनीश चौधरी, पवन वर्मा, उमाकान्त, अविनाथ श्रीवास्तव, लवकुश, वशिष्ठ मुनि, प्रिन्स जायसवाल, शिवगिरी, हरिश्चन्द्र, गिरजेश कसौधन  विजय पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, अरूण चौधरी के साथ ही भाजपा किसान मोर्चा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages