<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 25, 2024

भावेश और सचिन यादव का बीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कालेज में हुआ चयन



संत कबीर नगर। उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया है की उ0प्र0 स्पोर्टस कालेजेज सोसाइटी लखनऊ के अधीन संचालित बीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर में वर्ष 2024-25 में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु मुख्य चयन परीक्षा 03 अप्रैल से 08 अप्रैल 2024 तक खेल वार स्पोर्ट्स कालेजों में आयोजित हुई। मुख्य चयन परीक्षा में मां0 काशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम जनपद संतकबीरनगर में कुश्ती खेल में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले दो खिलाडी भावेश यादव तथा सचिन यादव का चयन बीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर में हुआ है। दोनो खिलाडी स्टेडियम के प्रशिक्षक यादवेन्द्र यादव के देख रेख में प्रशिक्षण प्राप्त करते है। इनकी इस उपलब्धि पर उप क्रीडाधिकारी दिलीप कुमार ने बधाई एवं उज्जवल भविष्य की कामना की तथा जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष सत्यपाल पाल, कुश्ती के राष्ट्रीय खिलाडी  योगेन्द्र यादव, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रमेश प्रसाद, जिला फुटबाल संघ के सचिव  बी0के0 विश्वास, जिला वालीबाल संघ के सचिव चन्द्रबली यादव, कुश्ती प्रशिक्षक यादवेन्द्र यादव, हैण्डबाल प्रशिक्षक विमलेश धु्रव, खेलों इण्डिया एथलेटिक्स प्रशिक्षक मनोज यादव व स्टेडियम के समस्त कर्मचारी एवं खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

No comments:

Post a Comment

Pages