<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, February 26, 2024

कानून ब्य्वस्था का पालन व जनसुनवाई कराना ही प्राथमिकता - अवधेश चंद्र मिश्र

- गोला के नवागत थानाध्यक्ष ने संभाला कार्यभार


गोला (गोरखपुर)।गोला कोतवाल रहे छत्रपाल सिंह  का पुलिस लाइन तबादला हो जाने पर सोमवार को नवागत थाना प्रभारी एसआई अवधेश चंद्र मिश्र ने कोतवाली में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया।कार्यभार संभालने के बाद पत्रकार वार्ता में कहा  कि नियमित जनसुनवाई कर लोगों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। कानून व्यवस्था का कड़ाई से पालन  कराने के साथ ही अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इससे पहले बेलघाट थाने का प्रभारी रह चूके व जिले में गोला में दूसरी जगह कार्यभार संभाला है।जो मूल रुप से जिला सुल्तानपुर के रहने वाले है तथा 2015  बैच के है।

No comments:

Post a Comment

Pages