<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, February 9, 2024

एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन

बस्ती। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कटरा, एवं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय-एम0सी0सी0 के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन आगामी 13 फरवरी 2024 को प्रातः 10ः00 बजे से राजकीय आई0टी0आई0 कैम्पस कटरा, बस्ती में किया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य आई0टी0आई0 गोविन्द कुमार ने बताया कि कम्पनी द्वारा 10$2 एवं आई0टी0आई0 समस्त इंजीनियरिंग ट्रेड में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का 200 रिक्त पदों के सापेक्ष चयन किया जायेगा।

उन्होने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 18 से 25 वर्ष के मध्य हो, वे समस्त शैक्षिक एवं तकनीकी प्रमाण-पत्रों एवं पहचान पत्र, फोटो एवं रिज्यूम के साथ उक्त तिथि, समय व स्थान पर उपस्थित हों। कम्पनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को रूपया 19000/ प्रतिमाह सैलरी एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जायेंगी।

No comments:

Post a Comment

Pages