<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, February 9, 2024

आडवाणी जी को भारत रत्न की घोषणा सराहनीय- विपिन त्रिपाठी


बस्ती। भाजपा के युवा एवं तेज तर्रार नेता विपिन कुमार त्रिपाठी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव, और एमएस स्वामीनाथन जैसे महान व्यक्तियों को बहुत पहले ही पूर्व सरकारों द्वारा भारत रत्न से सम्मानित कर देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि ये व्यक्तित्व बहुत ही महत्वपूर्ण हैं और भारत देश के प्रति उनके योगदान को सराहा जाना चाहिए व कर्पूरी ठाकुर और चौधरी चरण सिंह जैसे जननेता जनता के दुख दर्द को समझने वाले व लोकहित में कार्य करने वाले थे, आमजनों व निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति व किसानों के लिए इन्होंने अपना जीवन न्योछावर कर दिया। उन्होंने यह संदेश भी दिया कि श्रद्धेय आडवाणी जी को भारत रत्न की घोषणा का स्वागत किया जाना चाहिए, और इससे पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा हुआ है। मोदी सरकार ने इन्हें सम्मानित करने का फैसला किया है, जिसका वह समस्त बस्ती जनपद वासियों की तरफ हार्दिक स्वागत करते हैं। यह घोषणा अत्यंत सुखद एवं आनंददाई है।

No comments:

Post a Comment

Pages