<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, December 12, 2023

विजयी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर बढ़ाया हौसला

 संत कबीर नगर। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती आराधना द्विवेदी ने बताया है कि विकासखंड खलीलाबाद अन्तर्गत उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के क्रम में हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज में ग्रामीण खुली खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 


उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम में बालक और बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया तथा कबड्डी व वॉलीबाल की टीम के बहुत ही शानदार मैच हुए। दौड़ में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया गया, सभी बालक बालिकाओं को सर्टिफिकेट के साथ पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर पीटी टीचर फागू चौहान, पीआरडी अबुल हसन, गोरख प्रसाद, शिव शंकर तिवारी, दिनेश कुमार, गुलशन, संतराज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Pages