<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, December 18, 2023

दोषियोें की गिरफ्तारी न हुई तो होगा निर्णायक आन्दोलन - अखिलेश सिंह


बस्ती। सोमवार को विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में महासंघ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने गोकशी रोकने, दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई किये जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। एडीएम और उप जिलाधिकारी सदर, सीआरओ, और सीओ सदर ने आश्वासन दिया कि तीन दिन के भीतर सम्बंधित वीडियो क्लिप की जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी। इस आश्वासन पर महासंघ ने धरना स्थगित कर दिया।
विश्व हिन्दू महासंघ  जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने उच्चाधिकारियों को बताया कि  परसुरामपुर थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में आये दिन हो रही गोकशी को तत्काल प्रभाव से रोक कर दोषियोें के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाय। बताया कि परसुरामपुर थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में सुनियोजित रूप से गोकशी की घटनायें सामने आ रही हैं। विश्व हिन्दू महासंघ  को इससे सम्बंधित वीडियो क्लिप भी उपलब्ध कराये गये हैं किन्तु पुलिस सूचना देने के बावजूद मुकदमा तक दर्ज नहीं कर रही है। इस मामले में  पुलिस की भूमिका को संदिग्ध बताते हुये अखिलेश सिंह ने कहा कि धार्मिक भावनाओं पर कुठाराघात की नीयत से ऐसी घटनायें सामने आ रही है। इसे हिन्दू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। यदि प्रभावी कार्रवाई न हुई तो महासंघ निर्णायक आन्दोलन करेगा। प्रदेश मंत्री दिग्विजय सिंह राना ने कहा कि जिलाधिकारी ने सी०डी०ओ०, ए०डी०एम० और ए०एस०पी० से आख्या तलब किया था किन्तु एक माह से अधिक का समय बीतने के बावजूद अभी तक आख्या नहीं दिया गया  जबकि 10 दिन के अन्दर आख्या देना था, अधिकारियों के इस कृत्य से आये दिन सरकार की स्वच्छ छवि धूमिल हो रही है। उन्होने प्रशासन ने मांग किया  कि प्रकरण में त्वरित कार्यवाही कर दोषियों को गिरफ्तार करने के साथ ही गोकशी से अर्जित उनकी सम्पत्तियों को भी जप्त कराया जाय।
ज्ञापन सौंपने वालों में विश्व हिन्दू महासंघ के कुलदीप मिश्रा, सौरभ तिवारी, अरविंद सिंह, अमरजीत यादव, उपेन्द्र सिंह, बाबा जयप्रकाश दास, मुन्ना सिंह, महेश हिंदुस्तानी, राहुल कमलापुरी, जगत मोहन सिंह बिक्कू, राकेश सिंह, बिंदु गोपाल त्रिपाठी ,विजय शंकर शुक्ला, सतीश पाण्डेय, महन्थ गिरजेश दास, शेर सिंह राना, रामनाथ चतुर्वेदी, सचिन त्रिपाठी, अमरजीत चौधरी, चन्द्रेश पाठक, संदीप कमलापुरी, राजन चौधरी, राज गुप्ता आदि शामिल रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages