बस्ती। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महसो पश्चिम टोला बाजार से ज्योति यात्रा का कार्यक्रम मातृ सेवा शक्ति मण्डल व जय पूर्वांचल व्यापार मंडल महसो के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जो महसो के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए भव्य आयोजन के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें हाथी, ऊंट, घोड़ा, नौ देवियों की सुन्दर झांकियों को देख कर अपार भीड़ के साथ दर्शक के मन मुग्ध हो गये थे, ज्योती यात्रा कार्यक्रम में जगह-जगह व्यापारियों के तरफ से दिव्य जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।
ज्योति यात्रा कार्यक्रम में मुख्य रूप से जय पूरवान्चल व्यापार मंडल महसो के अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद कसौधन, ग्राम प्रधान अशोक कुमार वर्मा, विजय कसौधन,सुनील कसौधन, आकाश कसौधन, संजय कसौधन, आदित्य नारायण गिरी, शिवश्याम, राजू चौरसिया, धर्मेंद्र शर्मा, अद्रेशकुमारपाण्डेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, जगदंबा प्रसाद शुक्ला, छबिश्याम कसौधन, पिंटू कसौधन, रामविलास कसौधन आदि सहित सामाजिक,सम्मानित व्यापारियों,व महिलाओं बच्चों की काफी संख्या में सम्मान जनक उपस्थित रही।
No comments:
Post a Comment