<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, October 28, 2023

थाना समाधान दिवस पर सुनी गयी फरियादियों की समस्याओं

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा संयुक्तरुप से थाना दुधारा पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया।

 
जिलाधिकारी द्वारा फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया गया। थाना समाधान दिवस की शिकायतों को सुनते हुए जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में आये लोगों की शिकायतों को गम्भीरता से सुना जाए तथा स्थलीय निरीक्षण करके समस्या का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। थाना समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों को अधिकारी गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित करायें।  
पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें, जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।
इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस व राजस्व के उच्चाधिकारियों द्वारा जनता की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराया गया।                   

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages