<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, August 25, 2023

दो देशों की यात्रा के बाद पीएम मोदी सीधे पहुंचेंगे बेंगलुरु, ISRO वैज्ञानिकों से करेंगे मुलाकात


नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी अपनी दो देशों की यात्रा खत्म करने के बाद कल सीधे कर्नाटक के बेंगलुरु पहुंचने वाले हैं। यहां पर वे चंद्रयान-3 मिशन में शामिल इसरो के वैज्ञानिकों की टीम से मिलने वाले हैं। पीएम चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर इसरो के वैज्ञानिकों और अधिकारियों को बंधाई देने वाले हैं। एक भाजपा नेता के अनुसार, इस दौरान छह हजार से अधिक कार्यकर्ता एचएएल एयरपोर्ट पहुंचकर उनका स्वागत करेंगे। अंतरिक्ष में 40 दिनों की यात्रा के बाद चंद्रयान-3 के लैंडर ‘विक्रम’ ने 23  अगस्त 2023 की शाम छह बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव को छू लिया। वह ऐसा करने वाला पहला देश बन चुका है। इसके अलावा, पीएम नरेंद्र मोदी चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लाइव प्रसारण में वर्चुअली शामिल हुए। उस समय वे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे थे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages