<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, August 25, 2023

दीनदयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी की नई कुलपति होंगी प्रोफेसर पूनम टंडन, राज्यपाल ने जारी किया आदेश

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी गोरखपुर की नई कुलपति लखनऊ यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर पूनम टंडन को बनाया गया है। इसके लिए गुरुवार की शाम राजभवन से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आदेश भी जारी किया है। प्रो. पूनम टंडन लखनऊ यूनिवर्सिटी में बतौर प्रोफेसर कार्यरत हैं। बता दें वर्तमान कुलपति प्रो. राजेश सिंह का कार्यकाल 4 सितंबर को पूरा हो जाएगा।


गोरखपुर दीनदयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी की नई कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन लखनऊ यूनिवर्सिटी के भौतिक विज्ञान विभाग में 2006 से प्रोफेसर पद पर तैनात है। प्रोफेसर टंडन को रासायनिक भौतिकी, क्वांटम रसायन विज्ञान जैसे विषयों में महारत हासिल है। वहीं लखनऊ यूनिवर्सिटी में उन्होंने डीन स्टूडेंट वेलफेयर और डीन एकेडमिक्स जैसे पदों की जिम्मेदारी निभाई है।

प्रोफेसर टंडन के अमेरिका से लेकर इटली, इंग्लैंड जैसे लगभग 10 से अधिक देश में हुए सम्मेलन में 100 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत हुए हैं। वहीं भारत में भी कई नेशनल पत्रिकाओं में प्रोफेसर टंडन के शोध पत्र प्रकाशित हुए हैं। वही इस वक्त लखनऊ यूनिवर्सिटी के उपक्रम के महानिदेशक पद पर प्रोफेसर टंडन कार्य कर रही है।

राज्यपाल ने आदेश किया जारी

यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर प्रमोद शुक्ला बताते हैं कि, अब नए नेतृत्व में काम करने का भी अंदाज नया होगा। नई चीज होगी नया इनोवेशन होगा। इससे पहले भी यूनिवर्सिटी में 30 साल पहले महिला नेतृत्व में काम हुआ था। उस समय वाइस चांसलर थी प्रतिमा अस्थाना, वहीं अब प्रोफेसर पूनम टंडन के नेतृत्व में विश्वविद्यालय नई इनोवेशन और नई एनर्जी के साथ काम करेगा।

छात्रों ने मनाई खुशी

गुरुवार की शाम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जैसे ही दीनदयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी गोरखपुर की नई कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन को नियुक्त किया वैसे ही यूनिवर्सिटी के बाहर छात्र पटाखे फोड़ कर खुशी जाहिर की। इस दौरान छात्रों के हाथ में नेशनल फ्लैग और एबीवीपी का झंडा था।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages