<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, August 23, 2023

अधिकारीगण अपने विभाग से सम्बंधित अधिक से अधिक मामलों का लोक अदालत में कराये निस्तारण : जनपद न्यायाधीश

संत कबीर नगर। जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा ने आगामी 09 सितम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों के दृष्टिगत जनपद के समस्त प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक आहुत किया। बैठक की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा तथा संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज विकास गोस्वामी द्वारा किया गया।

बैठक में जनपद न्यायाधीश ने समस्त प्रशासनिक अधिकारियों से आह्नवान किया कि वह अपने-अपने विभाग एवं कार्यालय में 09 सितम्बर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण करवाने का प्रयास करें। कलेक्ट्रेट से बताया गया की राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित समस्त तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं तथा ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण के लिए प्रयास किया जा रहा है। पुलिस विभाग के तरफ से बताया गया कि न्यायालय से प्राप्त हो रहे हैं नोटिसों को पक्षकारों को तमिला करवाया जा रहा है एवं समस्त थानों के पैरोकारों को ज्यादा से ज्यादा नोटिस तामिला करवाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिला जज अनिल कुमार वर्मा द्वारा बताया गया कि आगामी 09 सितम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए आप सभी अधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा है।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी लोक अदालत जैनुद्दीन अंसारी, कलेक्ट्रेट से अपर उपजिलाधिकारी रमेश चंद्र, पुलिस विभाग से क्षेत्राधिकारी दीपांशी राठौर, तहसीलदार मेहदवाल डा0 सुनील कुमार, तहसीलदार खलीलाबाद जनार्दन, जिला आबकारी अधिकारी आर०पी० तिवारी, वन विभाग से रनविजय सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, तहसीलदार धनघटा योगेंद्र कुमार पांडेय, संभागीय परिवहन विभाग प्रियंका सिंह, पीडब्लूडी विभाग से विमल कुमार, श्रम विभाग से प्रिंस कुमार झा, बांट-माप विभाग से दिनेश कुमार, सूचना विभाग से अनिल कुमार सिंह, पंचायती राज विभाग से अमित कुमार, नगर पालिका खलीलाबाद से उमेश चौधरी, कोर्ट मैनेजर अनुराग सिंह, कार्यालय लिपिक राम भवन चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages