फिरोजाबाद। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर कार्यकर्ताओं संग मिठाई वितरण व आतिशबाजी कर हर्ष व्यक्त किया।
केन्द्र व प्रदेश सरकार के आव्हान पर चन्द्रयान- 3 की सफल लैंडिंग के अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकित तिवारी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ समस्त महानगर के 9 मण्डलों में मिष्ठान वितरण व आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। अंकित तिवारी ने कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने नित्य नये आयामो को छुआ है। वही आज चन्द्रयान - 3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के लिये समस्त चन्द्रयान टीम के साथ साथ प्रधानमन्त्री को बहुत बहुत बधाई , भाजपा के जिलाध्यक्ष राकेश शंखवार ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आज का दिन समस्त देशवासियों के लिये खुशी का अवसर है ,देश के यशस्वी प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी एवं चन्द्रयान- 3 की पूरी टीम की बदौलत आज यह गौरव का क्षण हम सभी देशवासियों के भाग्य में आया है।
इस अवसर पर उत्तर मण्डल के यतेन्द्र शंखवार, पश्चिम मण्डल के ध्रुव गुप्ता, मध्य मण्डल के अमित गुप्ता , पूर्व मण्डल विकास दिवाकर , दीपक गुप्ता दक्षिण मण्डल,मयंक तिवारी शिकोहाबाद, अंकुश दुबे मक्खनपुर, जयराम लोधी दबरई, बंटी कुशवाह ,राजेश गौरव , हिमांशु, उत्कर्ष , संकेत , राजुल, सुमित आदि कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।
.jpg)
No comments:
Post a Comment