लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नव नियुक्त इकाई कानपुर रोड कृष्णानगर व्यापार मंडल के गठन के अवसर पर उनको संबोधित करते हुए संगठन के वरिष्ठ महामंत्री सुरेश छाबलानी ने कहा कि भारत के और अधिक शक्तिशाली बनाने में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका व्यापारी समाज को ही निभानी है क्योंकि शक्तिशाली व्यापारी समाज ही शक्तिशाली भारत का निर्माण करेगा विश्व भर में एक समय जब भारत सोने की चिड़िया कहलाता था तब उसका मूल कारण हमारे देश का समृद्ध उद्योग और व्यापार था परंतु हमारी आपसी कटुता और कई सामाजिक कुरीतियों के कारण हमारा देश गुलाम बनता गया।
संगठन की भूमिका व्यापारी को स्वाभिमानी बनाने भ्रष्टाचार के विरुद्ध ताकतवर बनाने और अच्छी गुणवत्ता के साथ व्यापार किए जाने की होनी चाहिए उन्होंने संगठन में शामिल हुए सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की कानपुर रोड कृष्णानगर व्यापार मंडल ईकाई से इनको चुना गया।
जिसमें प्रभारी विक्की लखमानी सहप्रभारी-सचित अरोरा, अध्यक्ष दीपक राजदेव, महामंत्री कमल सेहता, उपाध्यक्ष मनीष चंदानी, उपाध्यक्ष लोकेश खत्री, कोषाध्यक्ष नवीन कृपलानी, संगठन मंत्री कपिल खत्री, संगठन मंत्री रितेश केवलानी, संगठन मंत्री- तरुण सैलानी बनाए गए। वहीं मीडिया प्रभारी सुरेश छबलानी ने जानकारी दी कि एक सप्ताह के अंदर 30 अगस्त तक नवनिर्वाचित ईकाई का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। बैठक में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री सुरेश छाबलानी, प्रदेश महामंत्री आकाश गोतम,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज गोतम, युवा जिला अध्यक्ष ललित सक्सेना उपस्थित थे।
.jpg)
No comments:
Post a Comment