लखनऊ। राजधानी चौक के पंचवतीघाट गोमती नदी पर स्थित लेटे हुए हनुमान मंदिर में बुधवार को गोस्वामी तुलसीदास की 526वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिमा और सत्संग हाल का लोकार्पण डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर नैमिषारण्य हनुमानगढ़ी के महंत बजरंग दास की पावन उपस्तिथि भी रही।
वहीं ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ विवेक तांगड़ी ने एक आदर्श समाज की एवं देश को विश्व गुरु बनाने की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस सदग्रन्थ में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरित्र की भूमिका के महत्त्व के बारे में बताया।
ट्रस्ट के सचिव डॉ पंकज सिंह भदौरिया ने बताया की ये प्राचीन मंदिर केवल देव स्थान न रहकर एक सामाजिक परिवर्तन स्थल के रूप में स्थापित हो रहा है जहाँ निरंतर कई सेवाएं संचालित हो रही हैं।कोषाध्यक्ष ऋद्धि किशोर गौड़ ने मंदिर की भविष्य की परियोजनाओं पर भी प्रकाश डाला। इसी क्रम में भारत द्वारा प्रक्षेपित चंद्रयान - 3 की सफल लैंडिंग के लिए यज्ञ भी किया गया तथा भारत के गौरवशाली इस पल को सबने लेटे हुए हनुमान से सफल बनाने की प्रार्थना भी की। कार्यक्रम में अल्केश सोती, प्रमित सिंह, अखिलेश कुमार, सुरेंद्र सूदन, लवलीन खोसला, आशीष अग्रवाल, जगदीश श्रीवास्तव, अजय मेहरोत्रा, प्रह्लाद अग्रवाल, राजेश आनंद एवं भारी संख्या में भक्तगण शामिल रहे।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment