<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, August 23, 2023

पात्र लाभार्थियों को सभी योजनाओं का लाभ दिलाया जाये- डॉ0 देवेन्द्र शर्मा


 सिद्धार्थनगर। अध्यक्ष, उ0प्र0 राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग डॉ0 देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी संजीव रंजन की उपस्थिति में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ।

अध्यक्ष, उ0प्र0 राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग डॉ0 देवेन्द्र शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना तथा बाल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की गयी। डॉ0 देवेन्द्र शर्मा ने निर्देष दिया कि पात्र लाभार्थियों को सभी योजनाओं का लाभ दिलाया जाये। जिला विद्यालय निरीक्षक/जिला बेसिक षिक्षा अधिकारी को निर्देष दिया कि विद्यालय के 100 मीटर के आस-पास नषीले पदार्थ, धूम्रपान आदि की दुकाने संचालित न हों। उन्होने कहा कि जनपद सिद्धार्थनगर नेपाल बार्डर से सटा है जिसके कारण बच्चों की तस्करी रोकने की प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित किया जाये। सहायक श्रमायुक्त सुमन सिंह को निर्देष दिया कि किसी भी दुकान पर नाबालिग बच्चों द्वारा कार्य न लिया जाये इसके तहत छापेमारी की कार्यवाही की जाये।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर अखिलेष वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विनोद कुमार अग्रवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक उपेन्द्र कुमार, जिला बेसिक षिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला प्रोबेषन अधिकारी विनोद राय, जिला आबकारी अधिकारी वीर अभिमन्यू सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभांगी कुलकर्णी, सहायक श्रमायुक्त सुमन सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार व अन्य सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages