<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, December 7, 2022

MCD चुनाव में जीत को AAP ने बताया बड़ी जिम्मेदारी, बीजेपी ने भी दिल्लीवालों का जताया आभार

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने बुधवार को एमसीडी चुनाव में मिली जीत को जनता की जीत और बड़ी जिम्मेदारी बताया जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 100 से ज्यादा वार्ड में जीत दिलाने के लिए मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।


दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव के अपेक्षा से अधिक करीबी मुकाबले में AAP ने 134 सीटें जीतकर बीजेपी के 15 साल के कार्यकाल पर विराम लगा दिया। 250 वार्ड वाले नगर निगम में बहुमत का आंकड़ा 126 है। इससे पहले एग्जिट पोल में बीजेपी की करारी शिकस्त का अनुमान लगाया गया था, लेकिन पार्टी ने 104 सीट जीतकर जोरदार टक्कर दी। वहीं कांग्रेस ने सिर्फ नौ सीटें जीतीं, जबकि तीन वार्ड पर निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत हुई।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आप की जीत पर दिल्लीवासियों का आभार व्यक्त किया। सीएम केजरीवाल ने यहां पार्टी कार्यालय में समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि वह लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे और दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए सभी दलों से एक साथ आने का आग्रह करेंगे। उन्होंने कहा, ‘हमें दिल्ली की स्थिति में सुधार करना है और बीजेपी, कांग्रेस के सहयोग तथा केंद्र व प्रधानमंत्री के आशीर्वाद की भी जरूरत है।’

दूसरी ओर, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि 15 साल बाद भी पार्टी ने अपने काम के आधार पर अपना मत प्रतिशत बरकरार रखा है. वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट किया, ‘लगातार चौथी बार भी इतनी सीटें बीजेपी को देकर जो दिल्ली की जनता ने विश्वास दिखाया है…सभी भाई बहनों को धन्यवाद और कार्यकर्ताओं का आभार।’

No comments:

Post a Comment

Pages