<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, December 7, 2022

राज्यसभा में पीएम मोदी बोले- 'किसान पुत्र हैं उपराष्ट्रपति धनखड़, उनके जीवन से प्रेरणा लें लोग'


नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है। पीएम मोदी ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा मैं इस सदन के साथ-साथ राष्ट्र की ओर से सभापति को बधाई देता हूं। आप संघर्षों के बीच जीवन में आगे बढ़ते हुए इस मुकाम पर पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमारे उपराष्ट्रपति किसान पुत्र हैं और उन्होंने सैनिक स्कूल में पढ़ाई की है। इस प्रकार वह जवानों और किसानों के साथ घनिष्ठ रूप से जुड़े हुए हैं। बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र सात दिसंबर से शुरू होकर 29 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान दोनों सदनों की कुल 17 बैठकें होंगी। कामकाज के लिहाज से यह सत्र सिर्फ 17 दिनों का ही है।

No comments:

Post a Comment

Pages