<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, December 6, 2022

आम आदमी पार्टी ने निकाय चुनाव के लिये झोंकी ताकत

- कार्यकर्ता सम्मेलन में बनी रणनीति

बस्ती। नगर पालिका और नगर पंचायत चुनावों में प्रभावी भूमिका के लिये  आम आदमी पार्टी का सम्पर्क एवं कार्यकर्ता सम्मेलनों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में नगर पंचायत गायघाट का कार्यकर्ता सम्मेलन पार्टी झारखण्डेश्वर मंदिर परिसर के निकट सम्पन्न हुआ।


कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये पार्टी के जिलाध्यक्ष पतिराम  आजाद ने कहा कि निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। पार्टी पहले से ही इसके लिये तैयार है और नगर पालिका के साथ ही नगर पंचायतों के भावी प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम रूप से विचार किया जा रहा है।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वे जनता के बीच सम्पर्क बढाये, लोगों के समस्याओें की जानकारी लें और जरूरत पड़ने पर लोकतांत्रिक ढंग से मुद्दों को लेकर संघर्ष तेज करें।

कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष लक्ष्मी यादव, महादेवा विधानसभाध्यक्ष मिथलेश भारती के संयोजन में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने अपना पक्ष मजबूती से रखा। बौद्ध प्रान्त की प्रदेश सचिव किरन यादव ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

नगर पंचायत चुनाव प्रभारी शास्त्री डी.एन. त्रिपाठी ने कहा कि निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी हर सीट पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। नगर पालिका में फैले भ्रष्टाचार को समाप्त कर नगरीय व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करना पहली प्राथमिकता है। जन सहयोग से आम आदमी पार्टी इस बार जीत का रेकार्ड बनायेगी, निकाय चुनाव में जनपद के लोग बदलाव का मन बना चुके है।

कार्यकर्ता सम्मेलन को जिला महासचिव डा. रामसुभाष वर्मा, जिला उपाध्यक्ष चन्द्रभान कन्नौजिया आदि ने सम्बोधित करते हुये पार्टी के लक्ष्य और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।  कहा कि एकजुटता से ही लक्ष्य पूरे होंगे। निकाय चुनाव में सफलता के लिये कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुट जाय। कार्यकर्ता सम्मेलन में सुग्रीव यादव, वीरेन्द्र यादव, जनक चौधरी के साथ सैकड़ो लोग शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages