गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा स्काउट एण्ड गाइड का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर एवं दीक्षा संस्कार समारोह का आयोजन 21 दिसम्बर को पूर्वात्तर रेलवे बालक इन्टर कालेज में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथ्य मुख्य कारखाना इंजीनियर एवं पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट गाइड संगठन के मुख्य राज्य आयुक्त बी.एस. दोहरे ने झंडा रोहण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
इस अवसर मुख्य राज्य आयुक्त बी.एस. दोहरे ने स्काउट एण्ड गाइड की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी कार्य को करने के लिए हम सभी को सदैव तैयार रहना चाहिए। इस अवसर पर स्काउट एण्ड गाइड द्वारा बुद्धि परीक्षण एवं कला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियां को मुख्य अतिथ्य बी.एस दोहरे ने पुरस्कृत किया ।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक, अध्यापिका एवं समस्त कर्मचारी तथा छात्र-छत्राएं उपस्थित थे तथा पूर्वोत्तर रेलवे बालक इन्टर कालेज के प्रधानाचार्य श्री रावत ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

No comments:
Post a Comment