<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, December 20, 2022

कवि श्रवण कुमार दूबे को मिला एस.एस.आई.एफ.एवार्ड

बस्ती । रूधौली विकास खण्ड के लखनपुरवा निवासी युवा साहित्यकार, कवि श्रवण कुमार दूबे को उनके साहित्यिक योगदान के लिये श्री सत्य इन्द्रा फाउन्डेशन जयपुर राजस्थान द्वारा एस.एस.आई.एफ. 2022 एवार्ड से सम्मानित किया गया है। इसके पूर्व अखिल भारतीय काव्य मंच मुम्बई की ओर से काव्य सृजन के क्षेत्र में सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया।


बताते चले कि इससे पूर्व श्रवण कुमार दूबे को साझा काव्य संग्रह ’’अनामिका’’ के लिए अनामिका सम्मान 2021, उडान, साझा विविधा संग्रह के लिए उड़ान सम्मान 2021 तथा मातृ छाया साझा काव्य संकलन के लिए मातृछाया सम्मान 2021 मिल चुका है। वर्तमान में ग्राम्य विकास विभाग में कार्यरत श्री दूबे द्वारा सहसम्पादित पुस्तक क्षितिज के पार पुस्तक का प्रकाशन हो चुका है जिसमें देश विदेश के अनेक वरिष्ठ रचनाकारों की रचनायें संकलित है।

कवि श्रवण कुमार की इस सफलता पर अनुरोध कुमार श्रीवास्तव, डॉ. शैलजा पाण्डेय, डा. रघुवर पाण्डेय, डा. राजेश कुमार शर्मा, राजकुमार, श्रीकान्त तिवारी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।


No comments:

Post a Comment

Pages