नई दिल्ली। एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने 4 दिसंबर को अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया संग शादी रचाई। सोशल मीडिया पर इस कपल की शादी की तस्वीरे और वीडियो काफी वायरल हुई थी। शादी के बाद ये कपल मंगलवार को मुंबई वापस लौट आए हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस की मां ने अपनी लाडली की शादी पर खुशी जाहिर की है।
- हंसिका की मां ने जाहिर की बेटी की शादी पर खुशी
ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में साथ बातचीत में एक्ट्रेस की मां मोना हंसिका ने अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा- मैं बहुत लकी हूं और इस समय दिल भावनाओं से भरा हुआ है। किसी भी मां-बाप के लिए बेटी की शादी सबसे बड़ा दिन होता है, और सही समय और सही उम्र पर अच्छा लड़का मिल गया, तो मुझे बस इतना ही कहना है, भगवान बहुत मेहरबान हैं। आज मैं बहुत खुश हूं।
- मां ने खोले बेटी के ससुराल के सीक्रेट्स
इसी के साथ मोना मोटवानी ने बेटी के हंसिका की ससुराल के बारे में भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा- हंसिका तो खुशकिस्मत हैं कि उन्होंने अपनी पसंद के शख्स से शादी की है लेकिन हम भी लकी हैं कि हम इतने अच्छे कथूरिया परिवार से जुड़े हैं। एक अच्छा इंसान होना बहुत ज़रूरी है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि हंसिका का मायका और ससुराल काफी नजदीक है।
- जल्द 7 फिल्मों में नजर आएंगी एक्ट्रेस
एक्ट्रेस की मम्मी ने बताया कि शादी के तुरंत बाद हंसिका फिल्मों और वेब शोज में बिजी होने वाली हैं। इन दिनों हंसिका के पास फिलहाल सात फिल्में और दो वेब शो हैं, फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर रिलीज होंगी। वह पहले की तरह ही काम में बिजी रहने वाली हैं।
.jpg)
No comments:
Post a Comment