<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, December 24, 2022

तीसरी बार हाकी वर्ल्ड कप खेलेंगे वाराणसी के ललित

वाराणसी। वाराणसी के ललित उपाध्याय तीसरी बार हॉकी का वर्ल्ड कप खेलेंगे। इंडियन हॉकी टीम के तेज-तर्रार फॉरवर्ड ललित ने कहना है कि 1975 में हमने आखिरी बार वर्ल्ड कप जीता था। इस बार टीम इंडिया जबरदस्त प्रदर्शन करेगी और 47 साल बाद एक बार फिर वर्ल्ड कप जीतेगी। बता दें कि इससे पहले ललित साल 2014 में नीदरलैंड में और वर्ष 2018 में भुवनेश्वर में आयोजित हॉकी का वर्ल्ड कप खेल चुके हैं। टीम इंडिया टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।



हमारी तैयारियां अच्छी चल रही हैं

अर्जुन अवार्डी ललित शिवपुर के भगतपुर गांव के रहने वाले हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें हाल ही में डिप्टी एसपी के पद पर नियुक्त किया है। दैनिक भास्कर ने ललित से टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनवरी 2023 में होने वाले हॉकी के वर्ल्ड कप के लिए हमारी टीम की तैयारियां अच्छी चल रही हैं।

अटैक और डिफेंस पर हम पूरी तरह से फोकस्ड होकर हम प्रैक्टिस कर रहे हैं। टोक्यो ओलंपिक में अच्छे प्रदर्शन की वजह से इंडियन टीम वर्ल्ड कप को लेकर खासी उत्साहित है। बड़ी बात यह भी है कि वर्ल्ड कप अपने ही देश में हो रहा है। भुवनेश्वर और राउरकेला के घरेलू माहौल का अच्छा लाभ भी हमें मिलेगा।


मां-बाप बोले : सब बाबा विश्वनाथ की कृपा है

स्टार फॉरवर्ड ललित का चयन वर्ल्ड कप के लिए होने पर उनके पिता सतीश उपाध्याय और मां रीता उपाध्याय खुशी हैं। शुक्रवार को जब हॉकी वर्ल्ड कप के लिए इंडियन टीम की घोषणा हुई तभी से उपाध्याय दंपती को बधाई देने वालों का तांता लगा है।

सतीश उपाध्याय ने कहा कि सब बाबा विश्वनाथ की कृपा और ललित की मेहनत का परिणाम है। अपने बच्चे को बुलंदियों की ओर जाते देखना भला किस मां-बाप को अच्छा नहीं लगता है। बाबा विश्वनाथ से हमारी यही प्रार्थना है कि ललित अच्छा प्रदर्शन करें और इंडियन टीम इस बार हॉकी का वर्ल्ड कप जरूर जीते।


ललित से पहले भी काशी का रहा है दबदबा

ललित से पहले काशी निवासी पद्मश्री मोहम्मद शाहिद और विवेक सिंह इंडिया की ओर से हॉकी का वर्ल्ड कप खेल चुके हैं। मोहम्मद शाहिद को दो बार और विवेक सिंह को एक बार हॉकी का वर्ल्ड कप खेलने का अवसर मिला था। ललित वाराणसी निवासी पहले ऐसे प्लेयर हैं, जो हॉकी का तीसरा वर्ल्ड कप खेलने जा रहे हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages