संत कबीर नगर। जिला सेवायोजन अधिकारी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आई0टी0आई0 एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आज पूर्वान्ह 10ः30 बजे से अपराह्न 03.00 बजे तक राजकीय आई0टी0आई0, परिसर चकदही, खलीलाबाद, संत कबीर नगर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया है कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की ब्राईट फ्यूचर आर्गैनिक, डस्की स्टेलिएन साल्यूशन एण्ड ट्रेनिंग, समस्था फाईनेन्स प्रा0लि0 एवं पीपल ट्री आनलाईन कम्पनियों ने प्रतिभाग किया। इस रोजगार मेले में 183 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें से ब्राईट फ्यूचर आर्गैनिक में ब्लाक हेड के पद पर 19, डस्की स्टेलिएन साल्यूशन एण्ड ट्रेनिंग में ट्रेनीज के पद पर 24, समस्था फाईनेन्स प्रा0लि0 में कस्टमर रिलेशनशिप के पद पर 08 एवं पीपल ट्री आनलाईन में पैकर, आपरेटर, टेलीकालर के पद पर 28 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। इस प्रकार उक्त रोजगार मेले में कुल-79 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
इस अवसर पर एम0आई0एस0 मैनेजर धीरेन्द्र विक्रम सिंह, प्रशान्त मिश्रा, जितेन्द्र उपाध्याय व0सहा0, प्लेसमेंट प्रभारी अमित रावत, अभिषेक पाठक, संदीप सिंह, जय सिंह सोनकर ,प्रगट नाथ, मो0 सलमान अंसारी आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment