<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, October 26, 2021

5 हजार से ज्यादा किसान कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा में जायेंगे गोरखपुर - सुयश मणि त्रिपाठी

बस्ती। सोमवार को उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी ने आगामी 31 अक्टूबर को गोरखपुर के चम्पादेवी पार्क में आयोजित किसान प्रतिज्ञा यात्रा तैयारियों की समीक्षा किया। कहा कि प्रियंका गांधी सभा को सम्बोधित करेंगी। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित प्रताप सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को बताया कि बस्ती में 5 हजार किसान सभा में हिस्सा लेने गोरखपुर जायेंगे।


किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी ने कहा कि टिकट वितरण में महिलाओं की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी, सरकार बनने पर छात्राओं को स्मार्ट फोन, स्कूटी देने, किसानों का पूरा कर्ज माफ करने, बिजली बिल में रियायत, 20 लाख लोगों को सरकारी रोजगार देने की घोषणा कांग्रेस कर चुकी है। सरकार बनने पर इसका अक्षरशः पालन कराया जायेगा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि सभी फ्रन्टल       पदाध्किारियों को दायित्व सौंपा गया है। कहा कि जनहित के सवालों को लेकर प्रियंका गांधी जिस प्रकार से लगातार संघर्ष कर रही हैं उससे कांग्रेसजनोें का हौसला बढा है। प्रदेश की जनता कांग्रेस को उम्मीद भरी दृष्टि से देख रही है। हमें इस पर खरा उतरना होगा तभी कांग्रेस की  2022 में मजबूत सरकार बनेगी।
बैठक में कालंजय त्रिपाठी, श्री प्रकाश सिंह, शिवविभूति मिश्र, विन्दा चौधरी, अनुराग पाण्डेय, विश्वनाथ चौधरी, संदीप श्रीवास्तव, अमरदेव सिंह, संजीव त्रिपाठी, विवेकानन्द मिश्र, जगदीश, दिवाकर चौधरी आदि शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages