घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल, पीङित ने कि एसएसपी से शिकायत
चौकी इंचार्ज अभिजीत निलंबित हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
गोरखपुर । खजनी थाना क्षेत्र के महुआ डाबर पुलिस चौकी के भीटी खोरिया गांव निवासी दिलीप पांडेय ने मंगलवार को चौकी इंचार्ज अभिजीत कुमार, दीवान,सहित 6 पुलिस कर्मियों के खिलाफ एसएसपी विपिन टांडा से जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज कराने की मांग किया है।
आपको बता दे कि खजनी थाना क्षेत्र के भीटी खोरिया निवासी दिलीप पांडेय ने एसएसपी से लिखित तहरीर मे बताया गया है कि मंगलवार शाम को लगभग 8.30 बजे के करीब मेरे द्वारा सांई बेकर्स दुकान पर घर के उपयोग हेतु सामान खरीद रहा था, उसी समय महुआडाबर चौकी के दीवान मोती प्रसाद के साथ दुकान पर पहुचे और दिलीप पाण्डेय पर पुलिस को गाली देने संबन्धित कई आरोप लगाते हुए उनसे चौकी पर पहुंचने की बात कही और वापस चौकी चले गये। बताया जा रहा है कि चौकी इन्चार्ज अभिजीत कुमार पीड़ित दिलीप पाण्डेय से इनवर्टर व बैटरी मांगे थे, जैसे 10 मिनट व्यतीत हुआ चौकी इन्चार्ज अभिजीत अपने दीवान मोती प्रसाद एवं रामेन्द्र बर्मा तथा तीन चार अन्य सिपाहियों के साथ पहुचे, और मां तथा बहन की गाली देते हुए दिलीप पाण्डेय को दो थप्पड़ मार दिये जिससे पाण्डेय के कान का पर्दा फट गया। उसके बाद चौकी इंचार्ज अभिजीत दिलीप पांडेय को चौकी पर ले गये और एक घंटे बाद दस हजार रुपये लेकर छोड़ दिया। उसके बाद चौकी इन्चार्ज अभिजीत कुमार ने धमकी दिया कि कहीं शिकायत किये तो इतना मुकदमा लादेंगे कि तुम्हारी कई पुश्त खराब हो जायेगा। वही पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद एसएसपी ने थप्पड़ मारने वाले महुआडाबर चौकी इंचार्ज अभिजीत को निलम्बित कर दिया और साथ रहे हेड कांस्टेबल मोतीचंद को लाइन हाजिर कर दिया।
No comments:
Post a Comment