<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 8, 2021

मोदी-योगी राज में सभी बाढ़ पीड़ितों को मिलेगी राहत पैकेज : कमलेश पासवान

 भाजपा के शासन काल में कोई नहीं शोयेगा भूखा: सांसद बांसगांव 


गोरखपुर। बांसगांव लोकसभा के सांसद कमलेश पासवान ने चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ से पीड़ित परिवारों को राशन किट का वितरण कराया। राशन किट वितरण होने पर राजधानी के ग्राम प्रधान  और बाढ़ से पीड़ित परिवारजनों ने बांसगांव लोकसभा के सांसद कमलेश पासवान का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

बांसगांव लोकसभा के सांसद कमलेश पासवान ने आज चौरी चौरा विधानसभा के अंतर्गत बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करने के उपरांत राजधानी (सोनबरसा), राजधानी चेड़िया टोला, राजधानी बंधु सिंह छावनी, राजधानी (थनवारपार), राजधानी गुप्ता टोला, राजधानी बाजार टोला, राजधानी नाउर टोला, सिलहटा मुंडेरा(लेडीहवा) ,सिलहटा मुंडेरा (चौधरी), सिलहटा मुंडेरा (नवका), सिलहटा मुंडेरा (लोनिया), सिलहटा मुंडेरा (बड़हरा), बसुही, उपधौली, गोरसैरा, जयरामकोल, साधना, भरोहिया सहित सभी बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री 1500 राशन किट जिसमें आटा, चावल, दाल, चीनी, चायपत्ती, नमक, रिफाइंड तेल, गरम मसाला, लाई, गु‌‍‌ड़, बिस्किट, नाइन सेनेटरी पैड एवं 20000 हजार पैकेट पानी वितरण किया गया और मैरुण्ड ग्रामसभा को नाव भी उपलब्ध करवाया गया। 

इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुग्रीव तिवारी,पूर्व ब्लॉक प्रमुख आनन्द शाही व सुनील पासवान,जिला पंचायत सदस्य समरजीत पासवान व सुनील गुप्ता,पासी समाज के जिलाध्यक्ष रामअवध प्रसाद,ग्राम प्रधान अरविंद पासवान,प्रधान प्रतिनिधि राजधानी हन्टू सिंह,पूर्व प्रधान उपेन्द्र पासवान, लालसाहब,तूफानी पासवान,डॉ० राममिलन प्रजापति,रामबृक्ष यादव, चूड़ामडी शाही,वीरेंद्र पासवान, रविन्द्र पासवान, सुनील पासवान,ओमप्रकाश यादव, पप्पू यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages