गोरखपुर। राज्यसभा में चर्चा के दौरान राज्यसभा सांसद, राज्यसभा में मुख्य सचेतक, पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जो निश्चित रूप से पर्यटन एवं सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा है।
उन्होंने कहा कि यहां की संस्कृति ने पूरे विश्व को मार्ग दिखाने का कार्य किया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब वर्ष 2014 में इस देश के प्रधानमंत्री बने उसके बाद से इस देश ने पूरे विश्व में आध्यात्मिक पहचान बनाई है। यहां पर मानव के रूप में कई बार ईश्वर ने अवतार लिया है और लोगों को भारत की संस्कृति। भारत की सभ्यता के बारे में बताने और सिखाने का कार्य किया है।
चर्चा के दौरान उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2014 में जहां देश पर्यटन की दृष्टि से 65 वें स्थान पर था वहीं पर इस समय यह 34 वें स्थान पर है।
यह सब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास की बदौलत ही संभव हुआ है। उन्होंने दावा किया कि यदि पर्यटन की दृष्टि से सरकार इसी तरह कार्य करती रहेगी तो वह दिन दूर नहीं जब पर्यटन की दृष्टि से भारत पूरे विश्व में प्रथम स्थान पर होगा।
उन्होंने कहा कि सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर अपने बजट में वृद्धि कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पूरे विश्व में फैले कोविड-19 पर भी त्वरित गति से कार्य करते हुए नियंत्रण किया। उत्तर प्रदेश पर्यटन की दृष्टि से बहुत बड़ा क्षेत्र है। जब अयोध्या में श्री राम मंदिर की आधारशिला प्रधानमंत्री मोदी ने रखी तो पूरी दुनिया में इसकी चर्चा होने लगी।
उन्होंने कहा कि 4 वर्ष में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक भी चौमुखी, चतुर्दिक बहुमुखी, विकास किया है। पर्यटन के विस्तार के दृष्टिगत यहां पर विदेशी पर्यटकों की संख्या पहले की अपेक्षा काफी बढ़ी है। जिससे विदेशी धन अपने देश में आ रहा है और देश का विकास भी तेजी के साथ हो रहा है।
उन्होंने कहा कि गैर भाजपा को छोड़ सभी सरकारों ने पर्यटन को बढ़ाने के लिए किसी भी तरह का कोई कार्य नहीं किया। गोरखपुर जनपद से सटा हुआ मगहर को भी मोदी ने पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया। देश के प्रधानमंत्री संस्कृति और पर्यटन को एकाकार कर भारत को विकास की ओर ले जा रहे हैं।
No comments:
Post a Comment