<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 9, 2021

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अल्पसंख्यक कांग्रेस ने 100 महिलाओं को किया सम्मानित

लखनऊ,। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 10 मॉल एवेन्यू नेहरू भवन में अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा 100 श्रमजीवी महिलाओं को मैडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मनित किया गया। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग के जानिब से आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  अजय कुमार लल्लू ने मौके पर माजूद महिलाओं को सम्बोधित करते हुए सबसे पहले उन्हें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी और कहा कि उनके ऐतिहासिक संघर्षों के फलस्वरूप ही आज दुनिया भर में महिला दिवस संघर्ष और हर्ष के साथ मनाया जाता है। उन्होने आगे कहा कि आज भी आधी आबादी लोकतंत्र के 70 साल होने के बाद भी महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है। लोकतंत्र के युवा होने के साथ ही साथ जहां उनके अधिकार मजबूत हुए हैं उनके श्रम के मूल्य को संवैधानिक मान्यता मिला है।

कार्यक्रम में उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सतीश अजमानी प्रशासन, प्रभारी प्रशासन दिनेश कुमार सिंह सहित अल्पसंख्यक कांग्रेस चेयरमैन शाहनवाज आलम, डॉ0 शहजाद आलम, शाहनवाज खान, अनीस अख्तर मोदी, डॉ0 श्रेया धीमन चैधरी, शबनम, सायमा हफीज फातिमा आदि ने उपस्थित 100 असंगठित पेशे से जुड़ी महिलाओं को मेडल पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 शाहनवाज आलम ने कहा कि आने वाले 6 महीनों में गरीब मुस्लिम महिलाएं जो जरदोजी, चिकन,लिफाफे और टॉफी आदि जैसे असंगठित पेशे से जुड़ी हैं उनको संगठन की जद में लाया जाएगा। ऐसे पेशे से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निहाद हेतु राज्य स्तर पर एक शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के भी गठन किया जाएगा।

डा0 श्रेया धीमन चौधरी ने कहा कि देश की आधी आबादी अभी भी संसाधनों और और अधिकार से महरूम है। उन्होने कहा कि सियासत में महिलाओं की भागेदारी से ही हिंसा और गैर बराबरी पर रोक लगेगी।

श्रीमती राशिदा रिजवान ने कहा कि सियासत में भागेदारी से ही महिलाओं के अधिकार मजबूत होंगे। उन्होने कहा कि असंगठित उद्योग से जुड़ी महिलाएं की मुश्किलात को कांग्रेस के अलावा अन्य किसी दल की सरकार ने हल नहीं किया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से श्रीमती डी. ठाली, अलका पाण्डेय, सबा बानो, राशिदा रिजवान, राशिदा कादिर, फातिमा, अर्चना, मधु सिंह, शबनम, निकिता, प्रीति, साइमा हफीज, सुशीला सोनकर आदि शामिल रहीं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages