<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, January 5, 2021

दो साइकिल चोर गिरफ्तार

 बांसगांव : प्रभारी निरीक्षक जगत नरायन सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ उप निरीक्षक राजीव कुमार सिंह व उप निरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता द्वारा मुखबिर से मिली सूचना पर साइकिल चोरों को ग्राम तुलसीयहवा पोखरा के तिराहे पर गुमटी की आड़ लेकर आने जाने वाले साइकिल सवारों को तलाश किया जाने लगा तभी मुखबिर द्वारा बताया गया कि ये जो दोनों साइकिल सवार आ रहे है यही चोरी की हुई साइकिल लिए हुए है जो आपके मुकदमें से सम्बन्धित है। पुलिस टीम द्वारा मौके पर तुलसीहवा पोखरा तिराहे पर रोक लिया गया तथा साइकिल के सम्बन्ध में पूछताछ किया गया तो कागजात नहीं दिखा सके। पूछने पर अपना नाम दीलिप यादव पुत्र भोला यादव निवासी बलुआ उर्फ गोपालपुर थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर व विशाल साहनी पुत्र जितेन्द्र साहनी निवासी हनुमान मन्दिर वार्ड नं0 7 कस्बा बांसगांव थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर बताये। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से दो चोरी की साइकिल बरामद हुई तथा उनकी निशान देही पर दीलिप यादव के घर से 4 और विशाल साहनी के घर से 3 कुल 9 चोरी की साइकिल बरामद किया गया ।


No comments:

Post a Comment

Pages