<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, January 3, 2021

इनर व्हील क्लब बस्ती मिड डाउन द्वारा फेट 2021 का शानदार आयोजन

 बस्ती : इनर व्हील क्लब बस्ती मिड डाउन द्वारा फेट 2021 का शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्ती के सीओ सिटी गिरीश सिंह रहे। सीओ सिटी गिरीश सिंह ने समय-समय पर इनरव्हील क्लब और रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन द्वारा किए जाने वाले समाजिक कार्यों की सराहना किया। यहां पर लगे स्टॉल्स की तारीफ की जिसमें विभिन्न प्रकार के स्वरचित सामग्री उपलब्ध थी। उन्होंने कहा इसी प्रकार ही बस्ती में बनाए जाने वाली यूनिक चीजों का प्रचार प्रसार होगा और दूर तक लोग इसे जानेंगे। इस प्रकार के कार्यक्रम द्वारा लोगों में आपसी साहचर्य वह मेलजोल बढ़ेगा। 

इस मेले में हर एज ग्रुप के बच्चों ने खूब डांस और मौज मस्ती किया। मेले में ओम सेंटर द्वारा हेल्थ चेकअप काउंटर, हरबा लाइफ न्यूट्रीशन काउंटर, एक्यूप्रेशर काउंटर, भारतीय जीवन बीमा निगम काउंटर, बुमन हेल्पलाइन काउंटर, गुड बेकर काउंटर, जे जे पिज्जा काउंटर, फन स्वीट, महेश कॉस्मेटिक काउंटर, माइंड जिम काउंटर, मानिक बेकर्स, केसरिया कैटर्स, कीर्ति ट्रेडर्स वुडन हैंडीक्राफ्ट, आशा वस्त्रालय द्वारा बुटीक, बाबा गारमेंट्स, बबलू मेहंदी वाले चोकोहब किड्स, परिजात कलेक्शन, रिहैब प्लस डे केयर सेंटर, वर्ल्ड फैशन वैली, महेश गिफ्ट सेंटर, फन वन कुल्हड़ चाय, के अतिरिक्त क्लब की सभी महिलाओं ने मेले में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कुर्तियों के स्टॉल बुटीक आइटम्स शानदार लजीज व्यंजन स्टार लगाएं मेले में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए एन आर एल एम द्वारा स्वयंसेवी समूह की महिलाओं ने भी स्टॉल लगाए जिनमें अचार के डिटर्जेंट के प्रेरणा काढ़ा आदी के स्टाल प्रमुख थे मेले का मुख्य आकर्षण लकी ड्रा एवं महिलाओं द्वारा खेला गया हाउजी गेम रहा सभी बच्चों ने मिक्की माउस झूले एवं टैम्पून झूले का आनंद लिया। अध्यक्ष डॉ निधि गुप्ता ने बताया मेले में महिला सशक्तिकरण की थीम रखी गई थी जिसके तहत स्वउद्यमी महिलाओं को बढ़ावा दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ डीके गुप्ता, रोटेरियन महेंद्र कुमार सिंह, रोटेरियन कुलदीप सिंह, रोटेरियन प्रमोद गाड़िया, रोटेरियन आनंद गोयल, रोटेरियन अरुण कुमार, रोटेरियन विनीत गुप्ता रोटेरियन राजन गुप्ता, रोटेरियन दिलीप गुप्ता, रोटेरियन अखिलेश दुबे, रोटेरियन सतीश सिंघल, रोटेरियन कुलदीप सिंह, रोटेरियन मनोज अग्रवाल, डॉ विजय कुमार गुप्ता, तारिक जमील खान, डॉ अभिषेक, पी एन सिंह, डॉ आलोक रंजन, एवं शहर के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। चित्रांश क्लब की ओर से राजेश चित्रगुप्त, दुर्गेश श्रीवास्तव, मोहम्मद इस्माइल आदि सहयोगी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन अविनाश श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में वूमेन पावर लाइन के काउंटर पर एस आई निधि यादव की टीम ने कमान संभाली साथ में एस ओ पुरानी बस्ती, एस ओ दखिन दरवाजा ने भी अपनी टीम के साथ सहयोग किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विमल यादव, चंदन गौड़, अवधेश कुमार, संदीप चौरसिया, रमेश चौरसिया, सनी दूबे, राकेश कुमार, शैलेश उपाध्याय, पवन गौड, शिवम, किरन यादव, विनय आदि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages