गोरखपुर । मण्डलायुक्त जयन्त नार्लिकर ने जनपद महराजगंज के भ्रमण के दौरान फरेन्दा तहसील में बैठक करते हुए निर्देश दिया कि कोविड संक्रमण के दृष्टिगत नेपाल सीमा के समीपवर्ती ब्लाकों में विशेष चौकसी रखी जाये। मुख्य चिकित्साधिकारी स्वंय भी उन ब्लाकों में भ्रमण करें। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि लंबित निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा कर लिया जाये। हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टर के निर्माण की समीक्षा दौरान कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर लैकफेड का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
मण्डलायुक्त ने गन्ना मूल्य के भुगतान एवं क्रय की समीक्ष करते हुए निर्देश दिये कि गन्ना किसानों का समय से भुगतान सुनिश्चित किया जाये। धान खरीद की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिये कि जिन केन्द्रों पर कम खरीद तथा जिन केन्द्रों पर बहुत ज्यादा खरीद हुई उनकी जांच करायी जाये। उन्होंने मधुवलिया गो सदन के शेड निर्माण कार्य सही न होने पर अधिशासी अभियंता आर.ई.डी. महराजगंज का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने किसान सम्मान निधि, विद्युत, सिंचाई, आंगनवाड़ी केन्द्र के निर्माण, वरासत एवं स्वामित्व योजना की गहन समीक्षा की।इसके उपरान्त मण्डलायुक्त ने वन ग्राम भारोवैसी का निरीक्षण कर विद्यालय निर्माण के कार्य को देखा और कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न होने पाये। इसके उपरान्त उन्होंने धान क्रय केन्द्र बनकटी का निरीक्षण कर धान क्रय की स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान 10 किसानों की डाटा की फीडिंग न होने पर उन्हांेने क्रय केन्द्र प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश डिप्टी आरएमओ को दिया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी महराजगंज डा0 उज्जवल कुमार, सीडीओ पवन अग्रवाल, अपर आयुक्त रतिभान, संयुक्त विकास आयुक्त उग्रसेन पाण्डेय सहित विभिन्न मण्डलीय एवं जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment