<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, December 30, 2020

रंग लाई पहल, पुर्न स्थापित होगी आचार्य राम चन्द्र शुक्ल की प्रतिमा


बस्ती।  जनपद के गौरव आचार्य राम चन्द्र शुक्ल की प्रतिमा के पुर्नस्थापना के लिए लंबे समय से चल रहा संघर्ष अंततः अब रंग ला रहा है । बहुत दिनों से उपेक्षित पड़ी आचार्य राम चन्द्र शुक्ल कि प्रतिमा को बड़े बन चौराहे पर स्थापित करने का कार्य शुरू हो गया। चबूतरे का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

बस्ती की जानता में इस बात मांग बहुत दिनों से कि जा रही थी कि बस्ती के गौरव आचार्य जी की प्रतिमा को सम्मानित स्थान मिले। वो सपना शीघ्र ही पूरा होने वाला है। अनिल कुमार पांडेय और समाजसेवी अजय कुमार श्रीवास्तव,अमर सोनी आदि ने प्रतिमा स्थापना को लेकर निरन्तर पहल किया। ज्ञात रहे कि जब हाईवे का जब निर्माण शुरू हुआ था तो प्रतिमा चौराहे से हटा कर एक खेत में लगा दिया गया था जिसको दुबारा पुनस्थापित करने हेतु प्रयास जारी था। सोशल क्लब के अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय और समाजसेवी अजय कुमार श्रीवास्तव,अमर सोनी ने इस मांग को लेकर जिलाधिकारी से वार्ता की थी और इस विषय पर प्रार्थना पत्र देकर बस्ती के गौरव को पुनः सम्मानजनक स्थान पर स्थापित करने की मांग की थी। प्रतिमा लम्बे समय से उपेक्षित थी जिसकी वजह से उसका पेंट छूट गया था और उस पर जंग लगा गया था। आचार्य शुक्ल की ये प्रतिमा धातु की बनी हुई है जिसे समाजसेवियों द्वारा रंगरोगन लगाकर चमकाया गया।
जिलाधिकारी ने इसे तत्काल संज्ञान में लिया और अधिकारियों को प्रतिमा यथा शीघ्र स्थापित करने का निर्देश दिया था। कोराना की वजह से प्रतिमा स्थापना में देरी हो गई लेकिन अब निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।अनिल पांडेय ने अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य का जायजा और इस पर हर्ष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी के प्रयास को सराहा।
सोशल क्लब अध्यक्ष अनिल पांडेय ने कहा कि सबका सामूहिक संघर्ष रहा है जो आज साकार हों रहा है। जिसमे संस्थापक  उमेश कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमर सोनी ,महामंत्री दीपक गौड़, सलमान खान, उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता ,उपाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव,  राहुल पटेल,  सिमरन मानसिंह,  शैलेश पटेल, अखंड पाल, कोषाध्यक्ष विनोद मौर्य ,उपाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव, संरक्षक  संतोष सिंह, ऋतुराज सिंह,  जेपी तिवारी बालचन्द्र शुक्ल के साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि संरक्षक सांसद हरीश दिवदी और विधायक दयाराम चौधरी का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Pages