<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, December 30, 2020

जमीन पर कब्जे की साजिश, विधवा ने लगाया न्याय की गुहार

बस्ती । पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के डफाली टोला निवासिनी विधवा बीजमती देवी पत्नी स्वर्गीय सन्तराम चौधरी ने जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है।

पत्र में बीजमती देवी ने कहा है कि बस्ती राजा ने 1983 ई. में बैनामा शुदा रक्बा 10 गुणे 50 फीट उसे जीविकोपार्जन के लिये दिया था। पति के निधन के बाद वह चाय की दूकान चलाकर किसी प्रकार से अपने बच्चों का भरण पोषण करती है। इस जमीन पर पट्टीदार मन्तराम, सूर्यलाल, नन्दलाल पुत्रगण श्याम देव एवं नन्दलाल की पत्नी आदि जबरिया कब्जा कर लेना चाहते हैं। वे स्थानीय गुण्डों और राजनीतिक दलों के नेताओं को बुलाकर आये दिन धमकी दिलवाते हैं जिससे वह काफी डरी हुई है। उसकी जमीन पर कब्जा और दीवाल को गिरवा देने का आये दिन षड़यंत्र चल रहा है। पुरानी बस्ती पुलिस ने इस सम्बन्ध में दोषियों के विरूद्ध मुकदमा भी दर्ज किया है और प्रकरण सिविल जज जू.डि. के समक्ष विचारधीन है। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर मामले की जांच कराकर प्रकरण के समाधान कराने का निर्देश दिया है। विधवा बीजमती ने अपने परिवार और जमीन के रक्षा की गुहार लगाया है।

No comments:

Post a Comment

Pages