<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, December 11, 2019

नागरिकता संशोधन विधेयक की प्रतियां जलाकर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

संविधान को हटाकर आर.एस.एस. का विधान लागू करना चाहती है भाजपा- अंकुर वर्मा


बस्ती । जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद के परिसर में स्थित बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष नागरिकता संशोधन विधेयक की प्रतियों को जलाकर इसे वापस लेने की मांग किया।
विधेयक की प्रतियां जलाने से पूर्व जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमारे आजादी की लडाई के बुनियादी नींव को मिटाकर भारत के संविधान को हटाकर आर.एस.एस. के विधान को लागू करना चाहती है। कांग्रेस और देश की धर्म निरपेक्ष जनता को यह स्वीकार नही है। श्री वर्मा ने कहा कि भाजपा की कुनीतियांं के चलते आर्थिक गतिविधियां ठप और व्यापार नष्ट हो चुका है, बेरोजगारी चरम पर है, भाजपा के न्यू इंडिया में महिलायें असुरक्षित हैं, वह अंग्रेजों की तर्ज पर 'बाटो और राज करो के नीति पर चल रही है। ऐसे में प्रत्येक भारतवासी का कर्तव्य है कि वह संविधान की रक्षा के लिये आगे आये। 
कांग्रेस नेता प्रेमशंकर द्विवेदी, सुरेन्द्र मिश्र, प्रमोद द्विवेदी, संदीप श्रीवास्तव, आदित्य त्रिपाठी, संदीप श्रीवास्तव आदि ने कहा कि भारत की जड़ों में गौरवशाली इतिहास, एकता और समानता है  भारत के संविधान को नष्ट करने से हर धर्म, जाति और संस्कृति की सुरक्षा पर आंच आयेगी।  कहा कि जब महात्मा गांधी, पं.जवाहरलाल नेहरू, राजेन्द्र प्रसाद, बाबा साहब अम्बेडकर, लाल बहादुर शास्त्री, मौलाना आजाद, बाबू जगजीवन राम, राजकुमारी, अमृत कौर, गोविन्द बल्लभ पंत, सुचेता कृपालानी, बलदेव सिंह सहित अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ऐतिहासिक बदलाव के वाहक बने थे  उस समय देश में तीन विभाजनकारी शक्तियां थी, आर.एस.एस., सावरकर, अंग्रेज, जिन्ना, मुस्लिम लीग। आज भारतीय जनता पार्टी भारतीय संविधान को कमजोर कर देश में आर.एस.एस. का विधान लागू करना चाहती है जो देश की संस्कृति, परम्परा के विरूद्ध है। कांग्रेस इसका डटकर विरोध करेगी। 
बाबा साहब प्रतिमा के समक्ष नागरिकता संशोधन विधेयक की प्रतियों को जलाकर विरोध  प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से विश्वनाथ चौधरी, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय 'ज्ञानू' फैजू,  शेर मोहम्मद, डा. वाहिद सिद्दीकी, शकुन्तला देवी, गायित्री गुप्ता, पंकज द्विवेदी, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, सत्येन्द्र मिश्र, पवन वर्मा, अमरजीत यादव, पवन अग्रहरि, मो. अनीस खान, सरोज अहमद, विक्रम चौहान, पंकज यादव, लवकुश गुप्ता, राम प्रसाद चौधरी के साथ ही अनेक कांग्रेसजन शामिल रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages