<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, November 26, 2026

संविधान दिवस पर सपा नेताओं ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि, संविधान की रक्षा का लिया संकल्प


गोरखपुर।
संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को हुमायूंपुर स्थित अंबेडकर पार्क में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आफताब अहमद एवं इम्तियाज अहमद के नेतृत्व में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने संविधान के मूल्यों की रक्षा करने और बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर आफताब अहमद एवं इम्तियाज अहमद ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। संविधान देश के लोकतंत्र, समानता, स्वतंत्रता और न्याय की आधारशिला है। बाबा साहेब ने संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने जीवनभर सामाजिक भेदभाव, छुआछूत और असमानता के खिलाफ संघर्ष किया।

उन्होंने कहा कि संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के अधिकारों और स्वतंत्रता की गारंटी है। बाबा साहेब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब समाज में जाति-धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर समानता और भाईचारे को बढ़ावा दिया जाएगा।

सपा नेता शक्ति पासवान एवं शोएब अंसारी ने कहा कि बाबा साहेब के विचार नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मोहम्मद हसन एवं विनोद विश्वकर्मा ने संविधान की रक्षा को सभी की जिम्मेदारी बताया। अजय यादव ने सामाजिक न्याय और समानता को मजबूत करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में शोएब अंसारी, शक्ति पासवान, मोहम्मद हसन, विनोद विश्वकर्मा, इम्तियाज अहमद, अजय यादव, आफताब अहमद, कमल शर्मा, दीपक राजभर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages