बस्ती। नेशनल प्रेस क्लब (एनपीसी) की जिला कार्यकारिणी का चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी देवेश मणि त्रिपाठी की देखरेख में सकुशल एवं निर्विवाद रूप से सम्पन्न हुआ। चुनाव की पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के तहत 24 नवम्बर को नामांकन पत्रों की बिक्री हुई तथा 25 नवम्बर को नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जानी थी।
जिला कार्यकारिणी के कुल सात पदाधिकारियों एवं सात सदस्यों का निर्वाचन होना था। खास बात यह रही कि सभी पदों पर केवल एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया। इसके चलते मुख्य चुनाव अधिकारी ने सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।
निर्वाचन प्रक्रिया के तहत राजकुमार पाण्डेय को जिलाध्यक्ष, रत्नेंद्र पाण्डेय 'पंकज' को उपाध्यक्ष, डॉ. नवीन सिंह को महामंत्री, अब्दुल कलाम को मंत्री, रियाज अहमद को संगठन मंत्री, दुर्गाप्रसाद को कोषाध्यक्ष तथा राममोहन पाल को संप्रेक्षक निर्वाचित घोषित किया गया।
वहीं, सदस्य पद पर विजय कुमार मिश्रा, रत्नेश श्रीवास्तव, वसीम अकरम, व्यासमणि त्रिपाठी, गंगाराम, मो. आलम तथा कृष्णनंदन उपाध्याय निर्विरोध निर्वाचित हुए।
इस अवसर पर संरक्षक अशोक श्रीवास्तव ने चुनाव की पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष, निर्विवाद एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी देवेश मणि त्रिपाठी के प्रति आभार जताया। वहीं, एनपीसी के संस्थापक राजेन्द्रनाथ तिवारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी से पत्रकारिता के उच्च आदर्शों, निष्पक्षता एवं सामाजिक जिम्मेदारियों का पालन करते हुए संगठन को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी।

No comments:
Post a Comment