<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, November 27, 2026

आपदा प्रबंधन के तीन अभिनव प्रस्तावों के साथ बस्ती ने दर्ज कराई भागीदारी

- प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में जिला आपदा विशेषज्ञ रंजीत रंजन ने प्रस्तुत की जनपद की तैयारियां


बस्ती। लखनऊ में उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूपीएसडीएमए) की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला में बस्ती के जिला आपदा विशेषज्ञ रंजीत रंजन ने जनपद का प्रतिनिधित्व किया। कार्यशाला में उन्होंने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में जिले की तैयारियों, उपलब्धियों और भावी कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण किया। साथ ही व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए तीन अभिनव प्रस्ताव भी रखे।

कार्यशाला का उद्घाटन राजस्व विभाग की प्रमुख सचिव अपर्णा यू., एच. भास्कर यशोद तथा प्राधिकरण के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी ने संयुक्त रूप से किया। इसमें प्रदेश के सभी 75 जनपदों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

प्रस्तुतीकरण के दौरान बाढ़, लू सहित अन्य आपदाओं से निपटने की तैयारियों, पूर्व चेतावनी प्रणाली, सामुदायिक सहभागिता, प्रशिक्षण, मॉक एक्सरसाइज और जनजागरूकता के प्रयासों की जानकारी दी गई। रंजीत रंजन के तीनों प्रस्तावों को कार्यशाला में मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहा और सकारात्मक संज्ञान लिया।

इस दौरान बस्ती जनपद को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुरूप रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल एवं परमाणु आपदा (सीबीआरएन) प्रबंधन तथा अस्पतालों की आपदा सुरक्षा और तैयारियों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कार्यशाला का उद्देश्य जनपदों की आपदा प्रबंधन क्षमता बढ़ाने और बेहतर कार्यप्रणालियों का आदान-प्रदान करना रहा।

No comments:

Post a Comment

Pages