<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, November 22, 2026

बस्ती में सायरन बजते ही हुआ एयर रेड और ब्लैकआउट का पूर्वाभ्यास


बस्ती। जनपद में रविवार शाम छह बजे सिविल डिफेंस की ओर से एयर रेड एवं ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज के तहत सुरक्षा पूर्वाभ्यास कराया गया। कंपनी बाग से झंडा चौराहा तक आयोजित अभ्यास में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया। मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती की मौजूदगी में सायरन बजाकर लोगों को संभावित खतरे के प्रति सतर्क रहने का संकेत दिया गया।

अभ्यास के दौरान ब्लैकआउट की स्थिति में बिजली एवं प्रकाश व्यवस्था बंद रखने और रोशनी बाहर दिखाई न देने देने संबंधी उपायों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही नागरिकों को आपातस्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई।

जिला प्रशासन ने अभ्यास से पहले पुलिस, नागरिक सुरक्षा, विद्युत, अग्निशमन एवं स्वास्थ्य विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए थे। प्रशासन ने नागरिकों से ऐसे अभ्यासों को गंभीरता से लेने और आपातस्थिति में सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार, चीफ वार्डेन डॉ. कुलदीप सिंह, डिप्टी चीफ वार्डेन डॉ. वीके वर्मा, आपदा विशेषज्ञ रंजीत रंजन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं आपदा मित्र मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages