<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, November 27, 2026

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार


संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत दुधारा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी साहिल पुत्र नूरुलहोदा निवासी गूनाखोर, थाना दुधारा को शुक्रवार को सेमरियावां ब्लॉक के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, 22 नवंबर को पीड़िता की मां ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में थाने में तहरीर दी थी। इसके आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामवशिष्ट और कांस्टेबल शुभम पाण्डेय शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages