<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, November 27, 2026

खेल संगम एवं मैराथन में बच्चों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक


बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित ‘बस्ती खेल संगम एवं मैराथन’ के दौरान यातायात पुलिस ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

यातायात पुलिस कर्मियों ने बच्चों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने के महत्व को बताया। साथ ही नाबालिगों को वाहन न चलाने तथा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने से होने वाले कानूनी और सुरक्षा संबंधी नुकसान के बारे में जागरूक किया गया।

इस दौरान छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में यातायात पुलिस के कर्मचारी, विद्यालयों के शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages