<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, November 22, 2026

मिशन शक्ति अभियान के तहत चार बिछड़े परिवारों में कराया सुलह-समझौता


संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत टूटते परिवारों को फिर से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित ‘साथ-साथ कार्यक्रम’ के अंतर्गत रविवार को महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र में चार पारिवारिक मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण कराया गया। पुलिस की पहल पर बिछड़े दंपती और परिजनों के बीच सुलह कराकर उन्हें फिर से साथ रहने के लिए राजी किया गया।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला थानाध्यक्ष पूनम मौर्या ने की। इस दौरान महिला हेड कांस्टेबल पिंकी साहनी, महिला कांस्टेबल रिंकी गौतम, रम्भा यादव तथा काउंसलर रिफातुल्लाह अंसारी मौजूद रहे।

परिवार परामर्श केंद्र में आए मामलों में बेलहरकला निवासी त्रिजा निषाद और देवीलाल निषाद, बड़गो निवासी पिंकी साहनी और उनके देवर सनोज साहनी तथा उपरोध निवासी पूनम और बनहोहिया निवासी शम्भू के बीच चल रहे पारिवारिक विवादों को बातचीत के माध्यम से सुलझाया गया। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों को समझाया गया, जिसके बाद सभी ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त कर फिर से सौहार्दपूर्ण ढंग से रहने पर सहमति जताई।

महिला थाना पुलिस की इस पहल से परिवारों को टूटने से बचाने और आपसी रिश्तों में विश्वास बहाल करने का प्रयास किया गया।

No comments:

Post a Comment

Pages